श्रीलीला ने परिवार में किया नए सदस्य का वेलकम, नन्ही परी पर प्यार लुटाती आईं नजर

अमर उजाला

Mon, 28 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपने घर पर एक नए मेहमान का स्वागत किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@sreeleela14

इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके दी है, साथ ही उस नए मेहमान की झलक भी दिखाई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

दरअसल, श्रीलीला ने अपने घर पर एक प्यारी सी बच्ची का वेलकम किया है। इस बच्ची ने अभिनेत्री का दिल जीत लिया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- श्रीलीला

इंस्टाग्राम पर श्रीलीला ने एक छोटी सी बच्ची को दुलार करते हुए दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में श्रीलीला बच्ची को चूम रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें श्रीलीला बच्ची के साथ कैमरे को निहार रही हैं। दोनों तस्वीरों में श्रीलीला काफी खुश नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “घर में शामिल होने वाला नया सदस्य। दिलों पर राज।” इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट और नजर वाला इमोजी भी बनाया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

दरअसल, श्रीलीला काफी लंबे वक्त से बच्चों को अडॉप्ट कर रही हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@sreeleela14

सिर्फ 21 साल की उम्र में, उन्होंने 2022 में एक अनाथालय का दौरा करने के बाद दो विकलांग बच्चों, गुरु और शोभिता को गोद लिया था। इसके बाद से वो लगातार एक मां रही हैं और गोद लेती रहती हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ एक अनटाइटल फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु निर्देशित कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

ये श्रीलीला की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्म के ‘आशिकी 3’ होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं किया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

तेजस्वी प्रकाश ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, खुद के लिए लिखा खास मैसेज

इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
Read Now