अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपने घर पर एक नए मेहमान का स्वागत किया है।
इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके दी है, साथ ही उस नए मेहमान की झलक भी दिखाई है।
दरअसल, श्रीलीला ने अपने घर पर एक प्यारी सी बच्ची का वेलकम किया है। इस बच्ची ने अभिनेत्री का दिल जीत लिया है।
इंस्टाग्राम पर श्रीलीला ने एक छोटी सी बच्ची को दुलार करते हुए दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में श्रीलीला बच्ची को चूम रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें श्रीलीला बच्ची के साथ कैमरे को निहार रही हैं। दोनों तस्वीरों में श्रीलीला काफी खुश नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “घर में शामिल होने वाला नया सदस्य। दिलों पर राज।” इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट और नजर वाला इमोजी भी बनाया है।
दरअसल, श्रीलीला काफी लंबे वक्त से बच्चों को अडॉप्ट कर रही हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं।
सिर्फ 21 साल की उम्र में, उन्होंने 2022 में एक अनाथालय का दौरा करने के बाद दो विकलांग बच्चों, गुरु और शोभिता को गोद लिया था। इसके बाद से वो लगातार एक मां रही हैं और गोद लेती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ एक अनटाइटल फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु निर्देशित कर रहे हैं।
ये श्रीलीला की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्म के ‘आशिकी 3’ होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं किया गया है।
तेजस्वी प्रकाश ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, खुद के लिए लिखा खास मैसेज