अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
हाल मे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। बीते दो दिनों से पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेनाओं ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
इस पर भारतीय एक्टर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भारत की बहादुर सेना की तारीफ कर रहे हैं। कुछ कलाकारों को सेना के परिवार से होने पर गर्व महसूस हो रहा है।
इसी कड़ी में अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने इंंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैंने अपने पिता को सेना की वर्दी पहने हुए देखा है, जो गर्व की अनुभूति कराता है। मैंने अपनी मां को भी एक सैनिक की तरह आंसू रोकते हुए देखा है।’
आगे उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी की बेटी होने के कारण वह सीख गई कि प्यार अक्सर दूरी जैसा होता है।
एक्ट्रेस ने आगे बताते हुए लिखा, ‘आज मैं अपने घर में सुरक्षित सोती हूं क्योंकि किसी और के पिता, माता, भाई या बहन सीमा पर खड़े हैं, पूरी ताकत से।’
नोट के अंत में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं आपको देख रही हूं, मैं आपको महसूस कर सकती हूं, मैं आपके साथ खड़ी हूं। एक फौजी के घर से दूसरे फौजी के घर तक। प्यार, शक्ति और सलाम भेज रही हूं। जय हिंद।
रिया चक्रवर्ती के अलावा अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और नेहा धूपिया सहित अन्य सेलेब्स ने भी सेना परिवारों से आने की बात कही है।
नेहा मलिक की पिंक ब्यूटी पर फिदा फैंस, बोले- सो हॉट