अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही लास वेगास में आयोजित हुए अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स के 51वें संस्करण में पहुंचीं।
इस समारोह की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर शीशे और मोतियों से वर्क हुआ है।
इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और हल्के मेकअप के साथ शानदार अंदाज में पोज देकर तस्वीरें क्लिक करा रही हैं।
आपको बताते चलें कि इस म्यूजिक अवॉर्ड्स का प्रसारण भारत में आज यानी मंगलवार के दिन सुबह किया गया।
समारोह में दुनियाभर के दिग्गज कलाकार पहुंचे थे, लेकिन नोरा फतेही के पहुंचते ही उन्होंंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द रायल्स' सीरीज में देखा गया था।
इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' में भी नजर आईं थीं। यह फिल्म डांस पर केंद्रित फिल्म थी।
‘केसरी वीर’ या ‘कंपकंपी’, बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का रहा दबदबा, जानें अब तक का कलेक्शन