अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
1930-40 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मेहताब की आज 28वीं पुण्यतिथि है। 28 अप्रैल 1913 को जन्मी मेहताब का निधन 10 अप्रैल 1997 को हुआ था।
मेहताब ने अपने करियर की शुरूआत साइड रोल और छोटी भूमिकाओं से की थी। 1932 में उन्होंने अशरफ खान के साथ ‘वीर कुणाल’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया।
मेहताब ने बाद में अपने को-स्टार अशरफ खान से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद साल 1944 में मेहताब बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सोहराब मोदी की फिल्म ‘परख’ में नजर आईं।
इस फिल्म के दौरान मेहताब और सोहराब मोदी एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच प्यार पलने लगा।
इसके बाद 28 अप्रैल 1946 को अपने जन्मदिन के दिन मेहताब ने निर्देशक सोहराब मोदी से शादी कर ली। ये मेहताब की दूसरी शादी थी।
शादी से पहले अभिनेत्री मेहताब ने सोहराब मोदी के सामने एक शर्त रखी थी कि उनका आठ साल का बेटा इस्माइल भी उनके साथ ही रहेगा। जो उनकी पहली शादी से था। सोहराब ने शर्त मान ली।
एक इंटरव्यू के दौरान मेहताब ने बताया था कि सोहराब मोदी के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि मेहताब एक मुस्लिम परिवार से आती थीं, जबकि सोहराब मोदी पारसी थे।
सोहराब मोदी मेहताब से लगभग 16 साल बड़े थे। जब उन्होंने मेहताब से शादी की, तब उनकी उम्र 48 साल थी, जबकि मेहताब उस वक्त 32-33 साल की थीं। ये सोहराब मोदी की भी दूसरी शादी थी।
सोहराब मोदी ने मेहताब को लेकर 1953 में ‘झांसी की रानी’ फिल्म बनाई थी। काफी महंगे सेट और बजट से बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद मेहताब ने एक्टिंग से दूरी बना ली।
मेहताब आखिरी बार सोहराब मोदी की ही 1969 में आई फिल्म ‘समय बड़ा बलवान’ में एक कैरेक्टर रोल में नजर आई थीं। 10 अप्रैल 1997 को मुंबई में मेहताब का निधन हो गया।
600 करोड़ तक पहुंचने में 'छावा' को करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत, जानिए 55वें दिन की कमाई