हिना खान को तीसरी स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर, बोलीं- 'मेरे लिए दुआ करो'

अमर उजाला

Fri, 28 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

मशहूर अभिनेत्री हिना खान को लेकर चिंताजनक खबर आ रही है, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है

Image Credit : इंस्टाग्राम
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री की बीमारी का पता चलने के बाद फैंस चिंता में हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
हिना ने पोस्ट साझा कर लिखा है, 'जो मुझे बेहद प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं, उनसे जानकारी साझा करना चाहती हूं कि जांच में मुझे कैंसर का पता चला है, जो तीसरी स्टेज पर है'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

हिना ने आगे लिखा, 'मैं इस मुश्किल वक्त का मजबूती से सामना कर रही हूं, मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और ठीक होने के लिए मैं हर संभव कोशिश करने को तैयार हूं'
 

Image Credit : instagram
हिना ने फैंस से दुआ करने की अपील की है, मालूम हो कि शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है से हिना खान ने पहचान बनाई है, इसमें वे अक्षरा के रूप में नजर आई थीं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

जब सनी देओल के डांस से हुई थी मंदिरा बेदी की तुलना

इंस्टाग्राम @mandirabedi
Read Now