न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या और आराध्या अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट चुकी हैं ऐश्वर्या और आराध्या को गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया इस दौरान दोनों मां-बेटी कैजुअल आउटफिट पहने हुए दिखाई दीं ऐश्वर्या राय को काले रंग के आउटफिट में देखा गया, उन्होंने एक काले रंग का ओवरकोट भी पहना हुआ था वहीं, बेटी आराध्या को बैंगनी रंग की स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग के स्नीकर्स और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी दोनों मां-बेटी कैमरों के सामने मुस्कुराती हुई नजर आईं, जिसके बाद वे कार में बैठकर रवाना हो गई ्