अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी पर शराब सेवन का आरोप लगा है।
आज जानेंग उन कलाकारों के बारे में, जो शराब पीने के बाद विवादों में घिर चुके हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त को शराब की लत लग गई थी, जिसका खुलासा उन्होंने खुद इंटरव्यू में किया है। शराब के नशे में वह कई बार पार्टियों के झगड़े में शामिल रहे हैं। शराब के सेवन को लेकर वह अक्सर विवादों में रहते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में झगड़ा कर लिया था, यह मामला बहुत चर्चित हुआ था। कहा जाता है कि कपिल ने नशे की हालत में ऐसा किया था।
90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने शराब के लत में अपना करियर बर्बाद कर लिया था। बताया जाता है कि अभिनेत्री ने पति से तलाक के बाद शराब पीना शुरू कर दिया था।
सफलता की बुलंदियों पर जाने के बाद रैपर हनी सिंह को शराब की बहुत बुरी लत लग गई थी। इसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
मां बनने के बाद काम पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण