अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' भी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
फिल्म पर आलोचकों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। दर्शकों की ओर से भी फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं।
पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35 लाख रुपये का कारोबार किया।
पहले दिन फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, जो मेकर्स के लिए बड़ा झटका है।
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मेन लीड हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन औसत से भी कम कमाई की है।
फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
पहले दिन धीमी रही 'मालिक' की शुरुआत, जानें ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन