अमर उजाला
Sun, 20 July 2025
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अहाना कुमरा ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
एक तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना पाठक और अहाना कुमरा के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अहाना कुमरा ने लिखा है। '75 साल शानदार। अच्छी जिंदगी। अच्छा करियर।'
उन्होंने आगे लिखा 'मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। आप मेरे गुरु हैं। जन्मदिन की बधाई नसीर सर।'
इन तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। ज्यादातर फैंस ने कमेंट में नसीरुद्दीन को बधाई दी है और दिल वाला इमोजी बनाया है।
नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी में हुआ था।
उन्होंने बॉलीवुड को 'स्पर्श', 'मासूम', ‘पार’, 'मिर्च मसाला', 'मांडवी', 'सरफरोश' और ‘गोदाम’ जैसी फिल्में दीं।
प्रियंका चोपड़ा ने अलग-अलग बिकिनी में दिए सिजलिंग पोज