.
चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के मुताबिक ईवीएम पूरी तरह विश्वसनीय है। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा;
अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं.
वफा खुद से नहीं होती, खता ईवीएम की कहते हो
लोकसभा चुनाव 2024 में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे युवा वोटर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत के युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते रहे हैं।
देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह मुस्तैद। फेक न्यूज जैसी समस्या से निपटने के लिए भी तैयार है आयोग।
केंद्रीय चुनाव आयुक्त का वादा- पोलिंग बूथ पर बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी। दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं भी लगभग हर मतदान केंद्र पर मिलेगी।
राजनीतिक रैलियों में भड़काऊ बयानों से बचने की सलाह।
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों
सीईसी राजीव कुमार ने हिंदी में दोहे रचने वाले रहीम दास की पंक्तियों का जिक्र कर कहा;
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय,
टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय
वाराणसी समेत 15 बड़ी सीटों पर कब होगा मतदान? यहां पढ़ें सभी तारीखें