चीन-अमेरिका नहीं, यूपी के इस शहर में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ें आमतौर पर बात जब शिक्षा की आती है तो लोग विदेश की तरफ भागते हैं, लेकिन अब भारत भी एजुकेशन के क्षेत्र में लगातार बड़े-बड़े देशों को पछाड़ रहा है आपको शायद ही पता होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल अपने ही देश में है उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है इसे सबसे बड़े स्कूल का दर्जा छात्रों की संख्या के आधार पर दिया गया है स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कूल में करीब 58000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, वहीं स्कूल में कुल मिलाकर 1000 से अधिक कक्षाएं हैं .