World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस किसकी याद में मनाते हैं? हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व में हिंदी के रूप में मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे का मकसद क्या होता है? दुनियाभर में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है इसे वैश्विक स्तर हिन्दी को बढ़ावा देने और तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए मनाया जाता है 10 जनवरी, 2006 को भारत सरकार ने इसे विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में किया गया था अभी तक पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग आदि सहित भारत में विश्व हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन हुआ है .