अमर उजाला
Sat, 1 July 2023
देश भर में हर वर्ष 01 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।
इस दिन लोग डॉक्टरों को उनके काम और समाज के प्रति उनकी सेवा-समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है।
यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। आइए जानते हैं कौन हैं डॉ बीसी रॉय
डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।
डॉ रॉय का जन्म 01 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था । कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई (एमबीबीएस व एमडी) की।
वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के वर्ष 1942 में जब कुलपति थे।
उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें 1944 में डॉक्टरेट ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया।
डॉ बीसी रॉय को 1961 में देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न भी मिला था।
चंद्रयान III क्यों है इतना खास?