क्या है ब्रिटेन का शॉर्ट-टर्म स्टडी वीजा और किन्हें मिलता है? ब्रिटेन में छात्रों को पढ़ने के लिए कई तरह के वीजा दिए जाते हैं, जिनकी अवधि एक साल से लेकर चार साल तक होती है लेकिन, कुछ ऐसे भी वीजा होते हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं और उनकी अवधि भी कम होती है ऐसा ही एक वीजा है, जिसे शॉर्ट-टर्म स्टडी वीजा के नाम से जाना जाता है ये वीजा ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई के लिए दिया जाता है ये उन अंग्रेजी कोर्सेज के लिए मिलता है, जो 6 महीने से 11 महीने तक के होते हैं अगर आपका कोर्स 6 महीने का है तो आप इतने वक्त या दिन तक ब्रिटेन में रह सकते हैं इसके अलावा, आपको 30 दिन अतिरिक्त भी रहने के लिए मिलते हैं कोर्स खत्म होने के साथ ही आपको देश भी छोड़ना पड़ेगा .