जज के हाथ में जो लकड़ी का हथौड़ा होता है, उसे क्या कहते हैं? आपने भी देखा होगा, कोर्ट में जज की टेबल पर एक छोटा सा लकड़ी का हथौड़ा रखा होता है जब कोर्टरूम में शोरगुल मचता है या बहस हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो जज उसी लकड़ी के हथौड़े को उठाकर अपनी टेबल पर जोर से बजाते हैं ये आवाज सुनते ही पूरे कोर्टरूम में सन्नाटा छा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इस लकड़ी के हथौड़े को क्या कहते हैं? इस हथौड़े को अंग्रेजी में 'Gavel' कहा जाता है यह केवल एक लकड़ी का टुकड़ा नहीं, बल्कि कोर्ट की मर्यादा और अनुशासन का प्रतीक होता है हर सुनवाई की शुरुआत और अंत इसी की आवाज से होती है इससे न सिर्फ व्यवस्था बनी रहती है, बल्कि इसका बजना कानून की मौजूदगी का अहसास कराता है छोटा सा गैवल... पर इसके बिना न्याय की कुर्सी अधूरी लगती है .