क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना? जानें कौन उठा सकता है इसका लाभ

अमर उजाला

Sun, 27 October 2024

Image Credit : freepik
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत 8 अप्रैल 2015 को केंद्र सरकार ने की थी
Image Credit : freepik
इस योजना के तहत सरकार की तरफ से बिजनेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है
Image Credit : freepik
यह स्कीम नॉन-कॉरपोरेट स्मॉल बिजनेस सेगमेंट के लिए है, इसके तहत छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, फूड सर्विस यूनिट्स, रिटेल दुकानदार, मशीन ऑपरेटर आदि यह कर्ज ले सकते हैं
Image Credit : freepik
इस योजना के तहत दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है
Image Credit : freepik
पहले 3 श्रेणियों के लिए बिना किसी जमानत के कर्ज दिया जाता था, लेकिन अब इसमें 4 श्रेणियां यानी, शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस शामिल है
Image Credit : freepik
शिशु श्रेणी में 50 हजार रुपये तक, किशोर में 50 हजार से 5 लाख रुपये तक और तरुण के तहत 5 से 10 लाख रुपये तक का कर्ज बैंक और वित्तीय संस्थान देते हैं
Image Credit : freepik
तरुण प्लस में सरकार ने मुद्रा योजना की लिमिट बढ़ा दी है, तरुण प्लस श्रेणी में अब 10 से 20 लाख रुपये तक कर्ज मिलेगा
Image Credit : freepik
इसके लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर जाकर आवेदन करना होगा
Image Credit : freepik

अक्सर परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं ये 10 मुहावरे, जानें इनका अर्थ

Freepik
Read Now