अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर जोरदार भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।
हम अक्सर बात करते हैं भूकंप के केंद्र और तीव्रता के बारे में, क्या है ये आइए जानते हैं...
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है।
इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है।
यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में
यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है।
भूकंप को रिक्टर स्केल पर 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है।
भारत में अब तक कितने लोगों को मिला नोबेल पुरस्कार, देखें लिस्ट