जीजा को उर्दू में क्या कहते हैं? नाम सुनते ही चौंक जाएंगे! एक कहावत है-"कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी।" यानी जैसे हर कोस पर पानी का स्वाद बदलता है, वैसे ही भाषा और शब्द भी बदलते हैं जीजा को हर जगह अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है, जो हर भाषा और क्षेत्र की अपनी पहचान को दर्शाते हैं जब बहन की शादी होती है, तो उसका जीवनसाथी जीजा कहलाता है अंग्रेजी में जीजा को "ब्रदर-इन-लॉ (Brother-in-Law)" कहा जाता है कई क्षेत्रों में जीजा को "बहनोई" कहकर भी पुकारा जाता है कुछ स्थानों पर लोग "मेहमान" के नाम से भी जीजा का संबोधन करते हैं भारत के कई हिस्सों में जीजा को "पाहुन" भी कहा जाता है अब सवाल यह है कि उर्दू में जीजा को क्या कहते हैं? उर्दू में जीजा को "दूल्हा भाई" कहा जाता है इतना ही नहीं, "बहनोई" भी एक उर्दू शब्द ही है, जो इस रिश्ते को सम्मान देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है /