इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप में क्या करना है बेहतर, जानें यहां इंटर्नशिप को आमतौर पर एक छोटा कार्य अनुभव माना जाता है, यह ज्यादातर 1 से 6 महीने तक होती है जबकि अप्रेंटिसशिप कम से कम एक साल तक चलती है, और कुछ मामलों में योग्यता और उद्योग के आधार पर 5 या 6 साल तक चलती है इंटर्नशिप में अक्सर किसी तरह की सैलरी नहीं दी जाती हैं, जबकि अप्रेंटिसशिप में अच्छी सैलरी मिलती है इंटर्नशिप कई क्षेत्रों में मिलती हैं, लेकिन अप्रेंटिसशिप खासकर तकनीकी और कौशल आधारित क्षेत्रों में होती है इंटर्नशिप से नौकरी मिलने का चांस कम होता है, वहीं अप्रेंटिसशिप से नौकरी मिलने के अधिक मौके होते हैं अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप दोनों में अनुभव प्रमाणपत्र मिलता है, लेकिन अप्रेंटिसशिप का मूल्य अधिक होता है आम तौर पर, अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप की तुलना में अधिक सुसंगत और अक्सर बेहतर वेतन प्रदान करती है प्रशिक्षुओं को एक वेतन मिलता है जो आमतौर पर कौशल हासिल करने के साथ बढ़ता है .