Padma Award: पद्म पुरस्कार पाने वालों को क्या सुविधाएं मिलती हैं? गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान हो चुका है यह सम्मान हर साल केद्र सरकार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से एक दिन पहले घोषित करती है इस साल यानी, 2025 में कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा आइए जानते हैं पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है राष्ट्रपति पद्म पुरस्कार से सम्मानित शख्स को एक प्रमाणपत्र और पदक देते हैं पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी जाती है, यह सिर्फ एक सम्मान है पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, तीनों ही पुरस्कारों में पैसे नहीं दिए जाते हैं इसके अलावा, न ही किसी भी तरह की रेलवे या एयर फेयर में छूट या कोई और सुविधा मिलती है .