सीटेट परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें

अमर उजाला

Fri, 5 July 2024

Image Credit : अमर उजाला, ग्राफिक
सीबीएसई ने आज सीटेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, परीक्षा 7 जुलाई को होगी
Image Credit : istock
परीक्षा में जानें से पहले उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों को लेकर जाना अतिआवश्यक है वो इस प्रकार है:
Image Credit : freepik
सबसे पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश द्वार खुलने से कम से कम 1 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
Image Credit : freepik
सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ले जाना बिल्कुल न भूलें, इसके बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा
Image Credit : freepik
इसके अलावा, अपने साथ अपनी 2 पासपोर्ट आकार की फोटो अवश्य लेकर जाएं 
Image Credit : अमर उजाला, ग्राफिक
फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान प्रमाण जरूर ले जाएं
Image Credit : freepik
उम्मीदवार सीटेट स्व-घोषणा पत्र अवश्य ले लें और साथ में पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाएं
Image Credit : istock
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जैसे- मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, पेन-ड्राइव, कैलकुलेटर आदि सामग्री से परहेज करें
Image Credit : istock
अभ्यर्थियों को अपना स्वयं का अच्छी गुणवत्ता का बॉल प्वाइंट पेन (काला/नीला) लाना होगा क्योंकि इस बार बोर्ड द्वारा पेन की आपूर्ति नहीं की जाएगी, पेंसिल का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है
Image Credit : istock

छात्रों के लिए सफलता की कुंजी हैं स्वामी विवेकानंद के ये पांच विचार

ANI
Read Now