क्यों देश एक-दूसरे पर लगाते हैं पारस्परिक टैरिफ? जानिए इसका मतलब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की है, व्हाइट हाउस ने इस दिन को मुक्ति दिवस (Liberation Day) बताया है भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है आइए जानते हैं क्यों कोई देश एक-दूसरे पर पारस्परिक टैरिफ लगाते हैं पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) का मतलब है जब एक देश किसी अन्य देश के टैरिफ का जवाब उसी तरह के शुल्क से देता है यह आमतौर पर तब लागू किया जाता है जब किसी देश को लगता है कि उसे व्यापार में नुकसान हो रहा है इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार संतुलन बनाए रखना और घरेलू उद्योगों की रक्षा करना होता है जब एक देश आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाता है, तो दूसरा देश भी जवाबी शुल्क लगाता है इससे दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होता है .