WFI: क्या पहलवानी के अखाड़े की मिट्टी में औषधीय गुण होते हैं? अक्सर आपने कुछ लोगों को ये कहते सुना होगा कि अखाड़े की मिट्टी में औषधीय गुण होते हैं ये बात सही है या नहीं, इसको लेकर भारत के लिए कुश्ती में दो ओलिंपिक पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्टता दी उन्होंने कहा कि हर अखाड़े कि मिट्टी में ऐसा हो ये जरूरी नहीं है दरअसल, किसी भी अखाड़े में मिट्टी डालते समय उसमें हल्दी, तेल, मेंहदी को भर भर कर मिलाया जाता है ताकि वो नरम रहे और शरीर की चोट को ठीक करने का काम करे पहले के जमाने में अखाड़े कि मिट्टी में दूध या मठ्ठा भी मिलाया जाता था और कई बार चोट लगने पर अखाड़े की मिट्टी के लेप से चोट ठीक हो जाती थीं लेकिन ये सही है कि आजकल ऐसा नहीं है क्योंकि अखाड़े में अब सामान्य मिट्टी मिलाई जाती है जिसमें सिर्फ पानी होता है .