28 अक्तूबर को परीक्षा; जानें कब आएगा UPSSSC PET का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 28 और 29 अक्तूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है UPSSSC PET 2023 परीक्षा दो पालियों, सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और तर्क शामिल हैं पीईटी परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, इसे उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे परीक्षा में एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड जारी करेगा इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी .