अमर उजाला
Sun, 2 April 2023
यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं शामिल है।
हर साल इस परीक्षा में लिए लाखों छात्र शामिल होते हैं। लेकिन कम ही छात्र सफल हो पाते हैं।
आज हम एक ऐसी IAS अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहली बार में ही इस परीक्षा को पास कर लिया था।
महज 22 साल की उम्र में अनन्या सिंह आईएएस अफसर बन गईं थीं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 51 थी।
IAS अधिकारी अनन्या सिंह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है।
अनन्या ने 10वीं में 96 प्रतिशत और 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किया था।
बता दें कि अनन्या सीआईएससीई बोर्ड से 10वीं और 12वीं दोनों में जिला टॉपर रही थीं।
अनन्या ने 12वीं के बाद दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया और इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक किया।
आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।
वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Bihar Matric Toppers में लड़के-लड़कियों में कांटे की टक्कर