अमर उजाला
Wed, 21 June 2023
यूपीएससी के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 113 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2023 तक है।
इनमें असिस्टेंट सर्जन/मेडिकल ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर और असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर के पद शामिल हैं।
आयु सीमा की बात करें तो वरिष्ठ सहायक नियंत्रक और सहायक प्रोफेसर / लेक्चरर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और सहायक सर्जन / चिकित्सा अधिकारी के लिए 35 वर्ष है।
उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विकलांग उम्मीदवारों के साथ महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
ऐसे जवाब देंगे तो बड़ी से बड़ी परीक्षा कर लेंगे पास