अमर उजाला
Thu, 5 January 2023
भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी Indian Administrative Service को देश का सबसे महत्वपूर्ण सरकारी सेवा विभाग माना जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों को वेतन स्केल के आधार पर होता है, जैसे- जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल, इसके अलावा वेतनमानों में अलग-अलग वेतन बैंड भी होते हैं।
आईएएस अधिकारियों को काफी बेहतरीन वेतन, कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। सातवें वेतन आयोग के अनुसार आईएएस अधिकारी की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रतिमाह होती है।
टीए-डीए जैसे भत्तों को गिने तो नौकरी की शुरुआत में ही एक आईएएस अधिकारी का वेतन एक लाख रुपये से ज्यादा होता है।
इन अधिकारियों को तमाम सुविधाएं जैसे बंगला, कुक, चपरासी और स्टाफ आदि मिलती हैं। इसके अलावा उन्हें दूरभाष, इंटरनेट सुविधा, यात्राएं भी फ्री होती हैं।
जानिए क्या होती है ब्रेल लिपि?