UPSC CSE Result 2021 जानें कैसे बनते हैं IAS? संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार, 30 मई को सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित किए गए हैं। रिजल्ट में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। आईएएस बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके बाद उसे UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। इसके जरिये रैंक के आधार पर भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में नियुक्तियां मिलती हैं। लगभग शीर्ष 100 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बन पाते हैं। चयन के बाद अधिकारियों की तीन महीने की शुरुआती ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ही होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद भी आईएएस अधिकारी को एक मेडल दिया जाता है और सेवा में बतौर प्रशिक्षु तैनात किए जाते हैं। UPSC CSE Result 2021 जानें कैसे बनते हैं IAS?