UPSC: कल आएगा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन संघ लोक सेवा आयोग 14 फरवरी को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी करेगा उम्मीदवार कल, यानी 14 फरवरी से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2024 है परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए 21 से 32 वर्ष की उम्र वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे .