अमर उजाला
Tue, 25 April 2023
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) मंगलवार, 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 2023 के परिणाम की घोषणा करेगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।
जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यूपी बोर्ड के सचिव ने ट्वीट कर बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है।
12TH PCB के बाद करें ये कोर्स