Board Exam 2024: 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें गणित की तैयारी? यूपी बोर्ड सहित बाकि बोर्ड्स ने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है, ऐसे में अब आपको अनुशासित तरीके से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सभी विषयों को अहमियत दी जाती है, लेकिन छात्र अक्सर गणित को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपकी गणित की तैयारी अच्छे से हो जाएगी गणित जैसे विषय की तैयारी के लिए अत्यधिक अभ्यास की जरूरत होती है। हालांकि, यहां बताई जा रही टिप्स तैयारी में आपकी मदद करेंगी महत्वपूर्ण सूत्रों को लिखिए और हर सुबह उनको दोहराइए, ताकि वे अच्छे से आपके दिमाग में बैठ जाएं समय बचाने के लिए 20 तक की संख्याओं के वर्ग और घन याद कर लें, इससे कैलकुलेशन के दौरान आपका काफी समय बचेगा प्रश्न हल करते समय हर चरण को दो बार जांचें, इससे गलती से भी गलती होने की गुंजाइश बहुत कम रहेगी गणित में गति और सटीकता सबसे महत्वपूर्ण है, इसके लिए आप जितना हो सके उतने मॉक पेपर का अभ्यास करें ..