कब आएगा यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, कहां से कर सकेंगे डाउनलोड? यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है एनटीए यूजीसी नेट के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है ऐसे में उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है जारी होने पर उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा उम्मीद लगाई जा रही है कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जा सकता है जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे .