अमर उजाला
Mon, 27 March 2023
दुनिया के अधिकांश उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान महाद्वीपों के पश्चिमी दिशा में ही क्यों पाए जाते हैं। आइए जानते हैं...
विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटिबंधीय भागों में स्थित महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर स्थित इसलिए हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में चलने वाली व्यापारिक हवाएं अपनी नमी को पूर्वी भाग में ही निकाल देती हैं।
ये महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे तक पहुँचने से पहले ही सूखी हो चुकी होतीं हैं। महाद्वीपों के पश्चिमी क्षेत्र और 20°-30° अक्षांश के बीच का क्षेत्र अवरोही हवा का क्षेत्र होता है।
महाद्वीपों के पश्चिमी तट पर ठंड महासागर धाराओं की उपस्थिति के कारण बादल नहीं बन पाते और फिर वहां वर्षा नहीं हो पाती। जिसकी वजह से रेगिस्तान (मरुस्थल) के निर्माण वाली स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
पूरे विश्व में चार प्रकार के रेगिस्तान (मरुस्थल) पाए जाते हैं। इनमें उपोष्णकटिबंधीय रेगिस्तान, तटीय रेगिस्तान, सर्द रेगिस्तान, ध्रुवीय रेगिस्तान
पृथ्वी कि सतह का पांचवा हिस्सा रेगिस्तान है। ये एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने क्यों छोड़ी थी पढ़ाई?