अमर उजाला
Mon, 26 June 2023
भारत में डॉक्टर-इंजीनियर, आईएएस-आईपीएस जैसे करिअर सुप्रसिद्ध हैं।
इनमें डॉक्टरी की पढ़ाई बहुत महंगी बताई जाती है।
कई मेधावी छात्र प्रतिभा होने के बाद भी फीस भरने के पैसे न होने के कारण इससे वंचित रह जाते हैं।
विदेशों में भी नीट स्कोर से मेडिकल साइंस की पढ़ाई भारत से भी कम खर्च पर की जा सकती है।
पढ़ाई के बाद भारत आकर सिर्फ एक टेस्ट FMGE/ NExT देना होता है जिससे आप यहां सर्टिफाइड रूप से काम कर सकते हैं।
इसमें कजाकिस्तान, जॉर्जिया और यूक्रेन का नाम भी आता है जहां कम बजट में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की जा सकती है।
नेपाल में भारत से भी कम खर्च में पढ़ाई, खान-पान और रहना मैनेज किया जा सकता है।
चीन के 45 संस्थान भारत में पंजीकृत हैं जिनकी पढ़ाई यहां वैध मानी जाती है।
वहीं चिकित्सकीय पढ़ाई के लिए सबसे बढ़िया विकल्प रूस को माना जाता है।
छात्रों के लिए सफलता के मंत्र