अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
गणित सीखने के लिए उसे मनोरंजक बनाना एक बढ़िया उपाय माना जाता है। ऐसा करने के लिए आप बच्चे के साथ गणित से जुड़े कुछ खेल जैसे डोमिनोज, शतरंज, कार्ड और मेमोरी गेम आदि खेलें
सीखने की प्रक्रिया में अगर माता पिता सकारात्मक दृष्टिकोण से बच्चे को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तो इससे लाभ अवश्य मिलेगा
गणित को सरल बनाने के लिए और अपने बच्चे के लिए छोटे और आसानी से प्राप्त कर लेने वाले लक्ष्य निर्धारित करें, उनकी प्रगति और प्रयासों की सराहना करें
गणित के विषय को समझने और सरल बनाने के लिए बुनियादी अवधारणाओं जैसे जोड़, घटा, गुणा और भाग आदि महत्वपूर्ण होती हैं, गणित सीखने के लिए बुनियादी अवधारणाओं में निपुणता आवश्यक है
अपने बच्चों को नियमित गणित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें, इसे उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा रोजाना गणित का अभ्यास कराएं
अपने बच्चे को दिखाएं कि वास्तविक जीवन में गणित का उपयोग कैसे किया जाता है, इससे गणित विषय को सीखने के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी और उन्हें गणित सीखना सरल लगने लगेगा
अगर तमाम कोशिशों के बावजूद काम नहीं बन रहा है तो ट्यूटर को नियुक्त करने या शिक्षकों या ऑनलाइन संसाधनों से अतिरिक्त मदद लेने पर विचार करें, ट्यूटर या शिक्षकों की मदद से बच्चे में ग्रोथ दिखने लगेगी
जानिए G20 से जुड़े सामान्य ज्ञान के इन 5 दिलचस्प सवालों के जवाब