अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
वर्ष 2015 में टीना डाबी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा टॉप की थी।
वर्तमान में वो राजस्थान के जैसलमेर की डीएम पद पर कार्यरत हैं।
उनकी सफलता को 2015 में सभी ने सराहा था और वो तब लड़कियों की रोल मॉडल बन गई थीं।
शुरुआत से मेधावी रही टीना ने सातवीं तक भोपाल में और दिल्ली में 12वीं तक की पढ़ाई पूर्ण की थी।
12वीं बोर्ड नतीजों में टीना ने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में 100-100 अंक प्राप्त किए थे।
12वीं के बाद टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ते वक्त वो हर टॉपिक को तीन बार याद करती थीं।
पॉलिटिकल साइंस हमेशा से टीना का पसंदीदा विषय रहा इसलिए उन्होंने उसे ही ऑप्शनल के रूप में चुना था।
यूपीएससी की पढाई के लिए नित्त प्रतिदिन अखबार पढ़ना टीना की सफलता का अहम कारण रहा।
शुभ चपरा बने यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर, टॉप 5 में ये भी