विद्यार्थियों को असफल बना सकती हैं ये 5 आदतें, आज ही बना लें दूरी विद्यार्थियों को अपने जीवन में सफल होने के लिए अनुशासित होना जरूरी है लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो सफलता से आपकी दूरी को बढ़ाती हैं, छात्रों को इन आदतों का त्याग करना चाहिए छात्रों को किसी भी कार्य के प्रति आलस नहीं दिखाना चाहिए, यह आदत आपको धीरे-धीरे असफलता की ओर लेकर जाती है जीवन में केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि माता-पिता भी आपके गुरू होते हैं, यदि आप बड़ों को अपमानित करते हैं, तो समाज से आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा इंसान गलती करने से ही सीखता है, कोई गलती या नुकसान होने पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिए छात्रों में किसी भी तरह का लालच नहीं होना चाहिए, लालच आपके कार्यों में बाधा पैदा कर सकता छात्र को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए, यदि आप लक्ष्य से भटक जाते हैं तो जीवन में तरक्की करना मुश्किल होता है .