अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
UPSC सिविल सेवा परीक्षा विश्व की सबसे जटिल परीक्षाओं में से एक है।
हर वर्ष तीन चरणों में इस परीक्षा का आयोजन होता है।
इसमें पहला प्रीलिम्स, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू होता है।
इनमें सिलेबस और विषय भिन्न होते हैं जिन्हें उम्मीदवार चरणबद्ध तरीके से पढ़ते हैं।
प्रीलिम्स में करंट अफेयर्स, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा में एक दिन में 2 पेपर होते हैं। इसमें एक सामान्य अध्ययन और दूसरा CSAT का पेपर होता है।
मेन्स परीक्षा में दो भाषा के पेपर, एक निबंध, चार सामान्य अध्ययन पेपर और दो ऑप्शनल पेपर होते हैं।
मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र होते हैं।
नीट नहीं हुई क्रैक तो ये ऑप्शन हैं बेहतर