पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला जज बनीं सुमन, भारत में यहां से की पढ़ाई पाकिस्तान में सिविल जज नियुक्त होने वाली पहली हिन्दू महिला का दर्जा सुमन कुमारी ने हासिल किया है द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हैदराबाद से एलएलबी की डिग्री ली है उन्होंने एलएलबी के बाद लॉ में ही मास्टर्स की डिग्री ली है सुमन कम्बर शाहदकोट की रहने वाली हैं और अपने ही शहर में जज के तौर पर सेवारत हैं सुमन ने कराची की सैयद जुल्फिकार अली भुट्टो साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट से लॉ में मास्टर्स किया है सुमन के पिता पवन कुमार बोदान ने बताया कि वो अपने जिले के गरीबों को मुफ्त कानूनी मदद देना चाहती है सुमन के पिता पवन कुमार बोदान खुद एक आई स्पेशलिस्ट हैं, उनका भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं .