क्यों भिड़ीं IPS डी रूपा और IAS रोहिणी सिंधुरी?

अमर उजाला

Fri, 24 February 2023

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स

IPS अधिकारी डी रूपा यानी रूपा दिवाकर मौदगिल और IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा ऑल इंडिया 43वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की थी।

Image Credit : Social Media

आईपीएस अधिकारी डी रूपा दिवाकर मौदगिल मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए उमा भारती को गिरफ्तार करने पर चर्चा में आई थीं।

Image Credit : Social Media

डी रूपा ने फेसबुक पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है।

Image Credit : Social Media

अपने दावे के समर्थन में रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की निजी तस्वीरें लीक कीं, जिन्हें कथित तौर पर कई पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजा गया था।

Image Credit : Social Media

इसके बाद दोनों वरिष्ठ नौकरशाह, आईपीएस डी रूपा और आईएएस रोहिणी सिंधुरी की लड़ाई सोशल मीडिया से नेशनल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं।

Image Credit : Social Media

वहीं, आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने IPS अधिकारी डी रूपा को मानसिक तौर पर बीमार बताया है।

Image Credit : Social Media

रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती, IPS रूपा दिवाकर ने इधर-उधर से तस्वीरें उठाकर शेयर कीं हैं।

Image Credit : Social Media

IAS रोहिणी सिंधुरी ने आईपीएस डी रूपा के खिलाफ साजिशन बदनाम करने के आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

Image Credit : Social Media

इसके साथ ही अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को नकार दिया है और आईपीएस डी रूपा को सुर्खियों की शौकीन बताते हुए मानसिक रोगी करार दिया है।

Image Credit : Social Media

कौन हैं आईएएस रोहिणी सिंधुरी?

Social Media
Read Now