अमर उजाला
Thu, 9 March 2023
आज हम बात कर रहे हैं भारत की पहली महिला दृष्टिबाधित IAS अधिकारी प्रांजल पाटिल की।
प्रांजल पाटिल महाराष्ट्र के उल्हासनगर की रहने वाली हैं। बचपन में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।
मुंबई में कमला मेहता दादर स्कूल फॉर द ब्लाइंड में स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में डिग्री हासिल की है। उन्होंने पीएचडी और एम.फिल की भी डिग्री ली है।
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की।
प्रांजल ने आईएएस की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं ली। प्रांजल ने 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में 124वीं रैंक हासिल की।
एक समय उन्हें दृष्टिबाधित होने के कारण उन्हें भारतीय रेलवे लेखा सेवा में नौकरी देने से मना कर दिया गया था।
2018 में उन्हें एर्नाकुलम, केरल में सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया था। प्रांजल पाटिल इस समय तिरुवनंतपुरम की उप-कलेक्टर हैं।
रिक्शा चालक के IAS बेटे पर बनी है यह फिल्म