अमर उजाला
Sun, 9 April 2023
यूपीएससी एग्जाम पास करना कोई आम बात नहीं है, क्योंकि इसके लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है।
आज हम आपको एक ऐसी ही आईएएस अफसर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इसमें सफलता पाई।
आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई अजमेर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता मनीराम बिश्नोई एक एडवोकेट हैं और उनकी मां सुशीला बिश्नोई अजमेर में जीआरपी थानाधिकारी हैं।
परी बिश्नोई ने महज 24 साल की उम्र में आईएएस की परीक्षा पासकर कर ली थी। वह 2019 बैच की अधिकारी हैं।
परी ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद परी आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गईं।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की है। ग्रेजुएशन के दौरान ही परी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद परी ने अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
परी बिश्नोई लंबे समय से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। इस बीच उन्होंने नेट जेआरएफ भी क्लियर कर लिया था।
2019 में परी ने अपने तीसरे प्रयास में यह कठिन परीक्षा न केवल पास की बल्कि 30वीं रैंक के साथ टॉप भी किया।
एक इंटरव्यू में परी बताती हैं कि उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करती थीं। पूरी तरह एक साध्वी का जीवन व्यतीत करती थीं।
मिलिए इस खूबसूरत IPS से...