खेतीबाड़ी करने वाला लड़का बन गया IAS

अमर उजाला

Thu, 13 April 2023

Image Credit : instagram

यूपीएससी की परीक्षा लाखों छात्र-छात्राएं हर साल देते हैं। हिंदी मीडियम से तैयारी करके IAS बनना वाकई आपकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

Image Credit : instagram

ऐसे ही एक आईएएस रवि कुमार सिहाग हैं, जिन्होंने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा हिंदी मीडियम से पास किया है। 
 

Image Credit : instagram

राजस्थान के श्रीगंगा नगर जिले के रहने वाले रवि कुमार सिहाग ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई अपने पैतृक गांव 3 बीएएम विजयनगर के सरस्वती विद्यामंदिर से की है।

Image Credit : instagram

इसके बाद 11वीं तक पढ़ाई अनूपगढ़ के शारदा स्कूल से और 12वीं की पढ़ाई विजयनगर के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।

Image Credit : instagram

रवि सिहाग ने अनूपगढ़ के शारदा कॉलेज से बीए किया है। रवि सिहाग ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के साथ खेती में पिता की मदद किया करते थे।

Image Credit : instagram

आईएएस रवि सिहाग ने कुल 4 बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी है। जिसमें वह 3 बार सफल रहे हैं।

Image Credit : instagram

2021 में चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा दी। इस बार उन्हें 18वीं रैंक हासिल हुई और आईएएस बने।

Image Credit : instagram

2021 की सिविल सेवा परीक्षा में शुरुआती 17 रैंक तक अंग्रेजी मीडियम वालों का कब्जा था। इसके बाद 18वीं रैंक रवि सिहाग की थी। जो कि हिंदी मीडियम के थे।
 

Image Credit : instagram

रवि सिहाग ने 2021 में हिंदी मीडियम में यूपीएससी टॉप किया था। 

Image Credit : instagram

अपराधियों की बैंड बजा रही यह लेडी IPS

Social Media
Read Now