अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
यूपीएससी की परीक्षा लाखों छात्र-छात्राएं हर साल देते हैं। हिंदी मीडियम से तैयारी करके IAS बनना वाकई आपकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
ऐसे ही एक आईएएस रवि कुमार सिहाग हैं, जिन्होंने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा हिंदी मीडियम से पास किया है।
राजस्थान के श्रीगंगा नगर जिले के रहने वाले रवि कुमार सिहाग ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई अपने पैतृक गांव 3 बीएएम विजयनगर के सरस्वती विद्यामंदिर से की है।
इसके बाद 11वीं तक पढ़ाई अनूपगढ़ के शारदा स्कूल से और 12वीं की पढ़ाई विजयनगर के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।
रवि सिहाग ने अनूपगढ़ के शारदा कॉलेज से बीए किया है। रवि सिहाग ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के साथ खेती में पिता की मदद किया करते थे।
आईएएस रवि सिहाग ने कुल 4 बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी है। जिसमें वह 3 बार सफल रहे हैं।
2021 में चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा दी। इस बार उन्हें 18वीं रैंक हासिल हुई और आईएएस बने।
2021 की सिविल सेवा परीक्षा में शुरुआती 17 रैंक तक अंग्रेजी मीडियम वालों का कब्जा था। इसके बाद 18वीं रैंक रवि सिहाग की थी। जो कि हिंदी मीडियम के थे।
रवि सिहाग ने 2021 में हिंदी मीडियम में यूपीएससी टॉप किया था।
अपराधियों की बैंड बजा रही यह लेडी IPS