अमर उजाला
Thu, 23 February 2023
IAS Rohini Sindhuri 2009 बैच से एक भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। सिंधुरी ने सिविल सेवा परीक्षा ऑल इंडिया 43वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की थी।
30 मई, 1984 को आंध्र प्रदेश में जन्मी रोहिणी सिंधुरी के पिता के सरकारी अधिकारी थे। तबादलों के कारण सिंधुरी ने विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से स्कूली पढ़ाई पूरी की।
रोहिणी सिंधुरी ने एनआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। सिंधुरी ने Shell India में नौकरी भी की थी।
सिंधुरी की शादी आंध्र प्रदेश के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधीर रेड्डी से हुई है। सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई करने एवं प्रशिक्षण के बाद कर्नाटक कैडर में नियुक्ति मिली।
आईपीएस अधिकारी डी रूपा यानी रूपा दिवाकर मौदगिल ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
अपने दावे के समर्थन में आईपीएस डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कीं और पुरुष अधिकारियों को भेजने का आरोप लगाया।
इसके बाद दोनों वरिष्ठ नौकरशाहों आईपीएस डी रूपा और आईएएस रोहिणी सिंधुरी की लड़ाई सोशल मीडिया से नेशनल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं।
साहब को पसंद है नेतागिरी!