अमर उजाला
Sun, 23 April 2023
कश्मीर की एक महिला आईएएस अधिकारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
हम बात कर रहे हैं आईएएस अधिकारी डॉ. सैयद सहरीश असगर की। वह घाटी के लोगों के बीच काफी सक्रिय रहती हैं।
डॉ. सैयद सहरीश ने 2013 में 23वीं रैंक हासिल कर जम्मू-कश्मीर की पहली मुस्लिम महिला आईएएस अधिकारी बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले सहरीश IPS भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।
आईएएस अधिकारी डॉ. सैयद सहरीश असगर इस वक्त जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले की कलेक्टर हैं।
नेशनल सिविल सर्विस डे पर पीएम मोदी ने डॉ. सैयद सहरीश असगर को प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया था। जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।
आईएएस अधिकारी डॉ.सैयद सेहरिश असगर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से ही ताल्लुक रखती हैं।
डॉ. सैयद सहरीश असगर IAS बनने से पहले MBBS डॉक्टर हुआ करती थीं। वह जम्मू में प्रैक्टिस भी कर चुकी हैं।
Miss India बनने के लिए जानें ये जरूरी बातें