अमर उजाला
Fri, 17 February 2023
देश की राजनीति में बिहार का विशेष स्थान रहा है। बिहार की ब्यूरोक्रेसी ने विधानसभा लेकर संसद तक देश को कई होनहार एवं चर्चित नेता दिए हैं।
यशवंत सिन्हा, आरसीपी सिंह, मीरा कुमार, राज कुमार सिंह और गुप्तेश्वर पांडेय इनमें प्रमुख हैं, जो नौकरशाही से राजनीति में आए।
IAS यशवंत सिन्हा केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री रहे हैं। वे 1984 में नौकरी छोड़ जेपी के साथ जुड़े और 1990 में चंद्रशेखर सरकार में वित्त मंत्री फिर भाजपा से मंत्री भी रहे। बाद में बीजेपी प्रत्याशी से राष्ट्रपति चुनाव हारे।
बिहार के प्रमुख सचिव रहे IAS आरसीपी सिंह ने जदयू के साथ राजनीति की शुरू की। वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दो बार राज्यसभा सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रहे।
आरा से सांसद आरके सिंह 1975 बैच के आईएएस थे। इन्होंने गृह सचिव का पद छोड़कर राजनीति में किस्मत आजमाई और आज बीजेपी से सांसद हैं।
IAS-IPS Love: जब परवान चढ़ीं अफसरों की मोहब्बतें