अमर उजाला
Fri, 10 March 2023
हाल ही में एक महिला आईपीएस ने एक महिला आईएएस अधिकारी की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक की थीं और सवाल खड़े किए थे।
IPS D Roopa ने एक महिला आईएएस अधिकारी पर सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक कीं।
आईपीएस डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर खुद की निजी तस्वीरें पुरुष अधिकारियों को भेजने का आरोप लगाया।
इसके बाद दोनों वरिष्ठ नौकरशाहों आईपीएस डी रूपा और आईएएस रोहिणी सिंधुरी की लड़ाई सोशल मीडिया से नेशनल मीडिया की सुर्खियां बन गईं।
IAS Rohini Sindhuri 2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा कर्नाटक कैडर की अधिकारी हैं।
30 मई, 1984 को आंध्र प्रदेश में जन्मी सिंधुरी के पिता के सरकारी अधिकारी थे। तबादलों के कारण सिंधुरी ने विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से स्कूली पढ़ाई पूरी की।
रोहिणी सिंधुरी ने एनआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। सिंधुरी ने Shell India में नौकरी भी की थी।
सिंधुरी की शादी आंध्र प्रदेश के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधीर रेड्डी से हुई है। सिंधुरी ने UPSC CSE में 43वीं रैंक पाई थी।
भारत की पहली दृष्टिबाधित IAS प्रांजल पाटिल