विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जानें कौन कर सकता है आवेदन
अमर उजाला
Sun, 5 January 2025
Image Credit : Freepik
यूनिमोनी की ओर से स्टूडेंट स्टार्स स्कॉलरशिप-2024 की पेशकश की जा रही है
Image Credit : Freepik
इसका उद्देश्य भारतीय छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है
Image Credit : Freepik
आवेदक ने सीबीएसई/आईसीएसई यूजीसी/राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से बारहवीं/डिप्लोमा/स्नातक में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों
Image Credit : Freepik
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों के आवेदनों की प्रारंभिक जांच की जाएगी
Image Credit : Adobe Stock
शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों का चयन अप्रैल-2025 के पहले सप्ताह में आयोजित लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा
Image Credit : Adobe Stock
स्कॉलरशिप के तहत चयनित पहले विजेता को पांच लाख रुपये, दूसरे विजेता को दो लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले तीन विजेताओं को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे
Image Credit : Freepik
छात्रों के पास शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, विदेश की यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर, भारतीय पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज होने चाहिए
Image Credit : Adobe Stock
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा तक आवेदन कर सकते हैं
Image Credit : Freepik
कब होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा? पढें एनटीए का हालिया नोटिस